फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों पर बिकेगें पतंजलि के उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समितियों पर बिकेंगे पतंजलि के उत्पाद
विज्ञापन

चरथावल। प्रदेश की साधन सहकारी समितियों पर अब पतंजलि के उत्पाद भी बिकेंगे। योग गुरु रामदेव के आयुर्वेदिक और घरेलू प्रोडक्ट्स को ग्रामीण अंचल में पहुंचाने की योजना को योगी सरकार ने सहमति दे दी। चरथावल किसान सेवा सहकारी समिति पर बिक्री केंद्र खोल दिया गया है। जनपद की 35 समितियों पर 240 उत्पादों को बेचने की तैयारी है।
पतंजलि के उत्पादों की ग्रामीण बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने की योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की योजना पर सहकारिता विभाग ने सहमति जता दी है। चरथावल की किसान सेवा सहकारी समिति के केंद्र पर पतंजलि का बिक्री केंद्र खोल दिया गया है। जिला स्तर पर सहकारी विकास बैंक को उत्पादों का डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया गया है। मुजफ्फरनगर और शामली जिले की 68 समितियों में से पतंजलि बिक्री केंद्र खोलने के लिए 35 समितियों को चयन किया गया है। समितियों से दो-दो लाख रुपये एडवांस चेक जमा कराए गए हैं। चुने गए 240 ऐसे उत्पादों की उपलब्धता केंद्रों पर कराए जाएंगी, जो किसानों और ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े है। प्रोडक्ट्स की सूची में दालें, डिटरजेंट्स, बिस्किट, नमकीन, साबुन, घी, तेल, चावल आदि के साथ आयुर्वेदिक दवाईयां भी शामिल है। समिति पर बिकने वाले उत्पादों का मूल्य भी निर्धारित किया गया है। चरथावल समिति के एमडी जयवीर सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देश पर दो लाख का चेक जिला क्रय विक्रय समिति को भेजा गया है। समिति पर एक कक्ष को खाली कर बिक्री केंद्र बनाया गया है। बताते चले कि एक समिति के तहत12 से अधिक गांव आते हैं। चरथावल समिति से 24 गांव जुड़े है। ऐसे में पतंजलि उत्पादों को समिति केंद्रों के माध्यम से गांव-गांव बेचने की योजना को क्रियांवित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की कमी, कौन बेचेगा प्रोडक्ट्स
चरथावल। सहकारी समितियों पर पतंजलि के बिक्री केंद्र खोलने की तैयारी कर ली गई, मगर प्रोडक्ट्स बेचने को समितियों के पास कर्मचारी नहीं है। एमडी जयवीर सिंह के मुताबिक कर्मचारियों की कमी की सूचना एआर को-ऑपरेटिव प्रदीप सिंह को लिखित में भेजी गई है। समिति पर बिक्री के लिए उत्पाद तभी मंगाए जाएंगे, जब अधिकृत कर्मचारी की नियुक्ति कर दी जाएगी। दूधली और बिरालसी समिति ने भी स्टाफ की कमी के चलते पतंजलि उत्पाद बिक्री ्प्रारंभ करने से फिलहाल इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें