फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली व कार की टक्कर, चालक समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में चालक समेत तीन घायल
विज्ञापन

खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली व कार के बीच टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग लकड़ी के नीचे दबकर घायल हो गए, जबकि कार सवार बाल बाल बच गए। लोगों को बमुश्किल लकड़ी के नीचे से चालक समेत तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल चालक को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव चंदसीना निवासी चालक राम भैय्या पुत्र चंद्रमल मंगलवार की शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली में रतनपुरी क्षेत्र से लकड़ी लादकर जमनानगर के लिए चला था। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में ट्रैक्टर ट्रॉली की लकड़ियों के नीचे चालक रामभैय्या व ठेकेदार व एक मजदूर दब गए। वहां से गुजरने वाले लोगों ने लकड़ियों के नीचे से चालक समेत तीनों को बमुश्किल बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर गंभीर रूप से घायल चालक को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे में कार सवार सुरक्षित बच गए। हादसे में ट्रैक्टर बीच में से टूट गया था। दिल्ली के सदर बाजार निवासी जितेंद्र जैन पुत्र प्रदीप जैन ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, चालक के परिजनों ने भी पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें