निरीक्षण में गैरहाजिर मिले दो डॉक्टर
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने शनिवार को रोहाना और कुटेसरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दो डाक्टर अनुपस्थित मिले। दोनों डाक्टरों के वेतन पर रोक लगा दी है।
सीएमओ डॉक्टर मिश्रा ने बताया कि रोहाना स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ निशा अनुपस्थित मिली। उपस्थिति पंजिका देखी तो 19 अप्रैल से डॉ निशा अनुपस्थित चल रही हैं। छुट्टी के संबंध में कोई भी प्रार्थना पत्र स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं मिला। यहां पर सफाई व्यवस्था काफी खराब मिली। उन्होंने डॉ मनीष को सफाई कराने के आदेश दिए। डॉ निशा के वेतन पर रोक लगा दी गई। कुटेसरा पीएचसी पर डॉ राजेश अनुपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका में डॉ राजेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल पर मीटिंग में होना दर्शाया। चरथावल स्वास्थ्य केंद्र पर जानकारी की तो संज्ञान में आया कि मीटिंग 11 बजे है। चिकित्सालय खुलने का समय सुबह आठ बजे से है। उनके वेतन पर भी अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है।