फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज न होने पर 2 अप्रैल को डीएम को घेरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान दो अप्रैल को डीएम को घेरेंगे
विज्ञापन

खतौली। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने प्रशासन को चेताया कि रोहाना शुगर मिल में गन्ना समिति की मुहर व दो फर्जी पर्चियां पकड़ी जाने पर अगर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई तो भाकियू दो अप्रैल को मुख्यालय पर डीएम का घेराव करेगी।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जनपद की सभी शुगर मिलों में किसानों को गन्ना न खरीदकर माफिया से गन्ना खरीदा जा रहा है। इस कारण किसानों का अभी तक खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। बुधवार को रोहाना शुगर मिल के आईटी विभाग के ऑफिस में गन्ना समिति की मुहर मिली। यहां तक कि दो फर्जी पर्चियां भी मिली हैं। यह सब खेल गन्ना समिति व मिल अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। इसी तरह का खेल सभी शुगर मिलों में चल रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि अगर शुगर मिल के दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो भाकियू कार्यकर्ता दो अप्रैल को मुख्यालय पर डीएम का घेराव करेंगे। इस दौरान नगराध्यक्ष मनोज सहरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें