फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा मैनवाल को मिला स्वच्छ शक्ति पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

स्वच्छता और शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता का कार्य करने वाली कूकड़ा गांव की पूजा मैनवाल को स्वच्छ शक्ति 2018 के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूजा मैनवाल गांव कूकड़ा की रहने वाली है। उसके पिता एक राज मिस्त्री हैं और पति स्वच्छता मिशन से जुडे़ हैं। स्वच्छता के प्रति उनकी रुचि को देखते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता से जोड़ा। सीएलटीएस का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने जिले के गांवों में बैठकें कर लोगों को जागरूक करने का काम किया। लोगों को स्वच्छता और शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर शबीह हैदर जैदी ने उनका सहयोग किया। उनका चयन स्वच्छ शक्ति 2018 के लिए हुआ। आठ मार्च को लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पूजा मैनवाल को सम्मानित किया। जिले से वह अकेली महिला रहीं, जिनका इस कार्यक्रम में सम्मान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें