फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भास्कर क्लब कैराना ने क्रिकेट मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर । विकास शर्मा ट्रॉफी के लिए खेली जा रही जिला क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को भास्कर क्लब कैराना ने एमसीए को रोमांचक मैच में तीन रनों से हरा कर अंतिम तीन टीमों में स्थान बनाया। कैराना के 221 रनों के जवाब में एमसीए की टीम 218 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लीग मैच में कैराना ने पहले बैटिंग कर 221 रन बनाए. जिसमें कार्तिक ने 46, सनी ने 39, प्रवीण ने 22 रन का योगदान दिया। विशाल और आदेश ने शानदार गेंदबाजी की। विशाल ने 3 और आदेश ने 2 विकेट लिए। मजीद को भी 2 विकेट मिले। मुजफ्फरनगर अकादमी की टीम ने रनों का पीछा किया, लेकिन शुरू में की गई खराब फील्डिंग के कारण अतिरिक्त रन दे देने से वो तीन रन से जीत से दूर रह गए। विशाल ने शानदार 52, आशीष ने 57, मनीष ने 19 गर्वीत ने 23 और रितिक बालियान ने 20 रन बनाए। सनी ने 3 विकेट लिए। विशाल मैन ऑफ द मैच रहे। अंपायर आदिल राजा और रवि रहे। अब लीग में अंतिम तीन टीमों में सीनियर, प्रिंस क्लब और भास्कर क्लब कैराना बची है। जिनके बीच अंतिम राउंड शनिवार से शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें