फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान में 1600 ने मुंह मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर से मुंह मोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर भी 1600 से अधिक परीक्षार्थियों ने पेपर नहीं दिया है। इसके अलावा इंटरमीडिएट वर्ग में यही हाल है। लगातार पेपर छोड़ रहे परीक्षार्थियों के कारण जिले का रिजल्ट प्रतिशत पहले के मुकाबले गड़बड़ा सकता है।
विज्ञापन

छह फरवरी से प्रारंभ हुई बोर्ड परीक्षाएं इस बार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है। प्रदेश सरकार ने नकल पर पूरी तरह से नकेल कसने के इंतजाम किए हैं। जिले में भी पांच सचल दस्ते बनाए गए हैं, जो केंद्रों पर प्रत्येक परीक्षा में भ्रमण कर रहे हैं। हालांकि जिले में केवल हिंदी के पेपर में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया है। केंद्रों पर सुबह की पाली में विद्युत व्यवस्था धोखा दे रही है। इससे केंद्रों के बाहर जनरेटर चलाए जा रहे हैं। शनिवार को हाईस्कूल वर्ग में सामाजिक विज्ञान का पेपर आयोजित किया गया। इस परीक्षा में जिलेभर में करीब 31867 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 30,255 ने परीक्षा में भाग लिया है, जबकि 1612 विद्यार्थियों ने पेपर से मुंह मोड़ लिया है। इसके अलावा सुबह की ही पाली में इंटरमीडिएट में सैन्य विज्ञान की परीक्षा थी, इसमें एक छात्र पंजीकृत था। वह भी परीक्षा देेने नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें