फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी संघ के चुनाव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना/भोपा। मोरना, भोपा और तिस्सा में जिला सहकारी संघ के चुनाव समिति कार्यालयों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुए। मोरना और भोपा में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये, जबकि ककरौली समिति पर मोनिका ने शांति देवी को चार मतों से हराया। चुनाव के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। भोपा में जिला सहकारी संघ के सभापति योगेंद्र सिंह मुखिया और उपसभापति उदित कुमार भोपा निर्विरोध चुने गए। गांव तिस्सा और जौली समिति कार्यालय पर निखिल त्यागी भंडूर सभापति तथा मोहम्मद रफी उपसभापति चुने गए। ककरौली में जिला सहकारी संघ के सभापति पद पर मोनिका और उप सभापति शांति देवी चुनी गयीं। निर्वाचन अधिकारी पशुधन प्रसार अधिकारी राजकुमार, सचिव अनिल तिवारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें