भूसे से भरा ट्रक पलटा, चार घायल
बुढ़ाना । देर रात के समय मेरठ-करनाल हाइवे पर ओवर टेक करने के चक्कर में एक ट्रक ने भूसे से भरे ट्रक को टक्कर मार दी। इस घटना में भूसे से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक चालक सहित चार मजदूर घायल हो गए।
शामली जनपद के चौसाना गांव से भूसे से भरा एक ट्रक बृहस्पतिवार को देर रात के समय मेरठ जनपद के कस्बा सरधना में जा रहा था। मेरठ-करनाल हाइवे पर गढ़ीसखावतपुर चौराहे के पास तेज गति से पीछे से आ रहे ट्रक ने भूसे से भरे ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। इस घटना में भूसे से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक में सवार चालक जफर व मजदूर इकराम, नाजिम व मुरसलीम घायल हो गए। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। ट्रक मारने वाला ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।