फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिले: टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अब उन्हें मौका देने की जरूरत है। उन्होंने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में पहलवान गौरव बालियान को बेस्ट रेसलिंग का खिताब मिलने पर खाप और समाज की जीत बताया। इससे पूर्व विजेता पहलवान गौरव का गांव सोरम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

शाहपुर के गांव सोरम निवासी पहलवान गौरव बालियान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 69 किलोग्राम वजन की कुश्ती में हरियाणा के एशियाड पदक विजेता पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही गौरव को प्रतियोगिता का बेस्ट रेसलिंग खिलाड़ी भी चुना गया। सोमवार को सोरम पहुंचे गौरव का ग्रामीणों ने समारोह आयोजित कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को होनहार पहलवान की कामयाबी को आदर्श मानकर आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इस जीत से खाप और समाज गौरवान्वित है। सर्वखाप के मंत्री सुभाष बालियान, विवेक बालियान, अशोक बालियान ने भी विचार व्यक्त किए। भाकियू अध्यक्ष ने गौरव बालियान और कोच निर्दोष कुमार का पूरे क्षेत्र और गांव की ओर से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान करणबीर सिंह, राजपाल सिंह डायरेक्टर, भाजपा नेता मास्टर विक्रम सिंह, मनीष बालियान, सम्राट बालियान, सुक्रमपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें