मुजफ्फरनगर। जगदीश प्रसाद सनातन धर्म जूनियर हाईस्कूल में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता और शिक्षकों का रोली चावल से तिलक लगाकर पूजन किया। पुष्पाहार पहनाकर दीप द्वारा आरती की। माता-पिता ने भी बच्चों को तिलक लगाया और आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य विनीता गर्ग ने बच्चों से कहा कि वह जीवन में अपने बड़ों का सम्मान करें। इस अवसर पर मुस्कान ठाकुर, अनंता, मनु एवं आकांक्षा ने कविता, गीत सुनाए।
प्रकाश चौक पर चलाया अभियान
मुजफ्फरनगर। भारतीय जन मंच ने गऊ अंत्येष्टि धाम के निर्माण की मांग को लेकर प्रकाश चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। संयोजक रामप्रसाद शर्मा, महेशपाल, सतीश शर्मा, रकमपाल सैनी, अनिल धीमान, राधेलाल चौहान, ओमपाल सिंह, अरुण, अभिनव बत्रा आदि रहे।
रणवीर ही बने रहेंगे अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह सैनी और मंत्री विपिन कुमार ही बने रहेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष चाहत राम और महामंत्री दिनेश गुप्ता ने यह जानकारी दी।