निर्विरोध चुने गए छह संचालक
चरथावल। सोमवार को नामवापसी के बाद चरथावल, दूधली और बिरालसी समितियों में छह संचालक निर्विरोध चुने गए। तीनों समितियों में 21 सर्किलों में 58 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। चुनाव अधिकारियों ने चुनाव चिह्न आवंटित किए। चरथावल में अधिकांश पदों पर शेर, कार और आलमारी के बीच मुकाबला होगा।
चरथावल समिति सचिव जयवीर सिंह ने बताया कि चरथावल समिति में कच्छौली में सुरेंद्र सिंह और बधाई खुर्द में सविता का एक-एक परचा आने के कारण निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। कसियारा सर्किल पर जहीर और सतीश, कुटेसरा में अब्दुल रऊफ और अरविंद त्यागी, घिस्सुखेड़ा में इमरान, वेदप्रकाश त्यागी, सुबेाध, जयकुमार, चरथावल प्रथम पर कुबेर दत्त त्यागी और कृष्णमोहन त्यागी, चरथावल द्वितीय पर अमरीश और दिनेश, चौकड़ा में भोपाल सिंह, मंगता और विजय सिंह, दहचंद सर्किल में कांति देवी और ममता के बीच मुकाबला होगा। उधर, दूधली समिति एमडी राजकुमार ने बताया कि बुड्ढाखेड़ा में श्याम सिंह, छिमाऊ में राजवीर और अलीपुरा में शक्ति का एक-एक परचा आने के कारण निर्विराध चुना गया, जबकि कान्हाहेड़ी सर्किल में अतर सिंह, बल्लू, रमेश, टांडा में भूपेंद्र और सुनिल कुमार, दूधली वार्ड एक में कुसुम, पुष्पा देवी, स्नेहलता, ज्ञानवती, दूधली वार्ड-दो में इंद्रवती, गुड्डी, राजवती और सरला, बलवाखेेड़ी में नेत्रपाल और रामभूल, बाढ़ में नैन सिंह, प्रवीण, राकेश कुमार और सुरेंद्र सिंह के बीच चुनाव होगा। दूसरी ओर, बिरालसी समिति सचिव राजकुमार ने बताया कि कुल्हेड़ी में एक नामांकन होने के कारण जोगेंद्र का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। वहीं, अकबरगढ़ सर्किल पर उदयवीर, प्रदीप, राकेश पुत्र प्रकाश और राकेश पुत्र राम सिंह, न्यामू सतर्किल पर इनाम, कचर, कुशल पाल और रवींद्र, पीपलशाह पर लता और सीमा, बिरालसी प्रथम पर ओमवती और कैलाशो, बिरालसी दो पर अमित, मोहन सिंह और अरविंद, भमेला पर दीपक और सुधीर कुमार, रोनी हरजीपुर मुकेश और रमेश एवं ज्ञानामाजरा पर ओमपाल और विनोद कुमार के बीच रोचक मुकाबला होगा। संचालकों का चुनाव 29 जनवरी को होगा, जो 30 जनवरी को सभापति का चयन करेंगेे। उम्मीदवारों ने गांव-गांव जाकर प्रचार शुरू कर दिया।