पुरकाजी। ग्राम तुगलकपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। स्कूली बच्चों ने नेताजी की पेंटिंग बनाकर सभी का मनमोह लिया। प्रधानाचार्य मैराज खालिद रिजवी ने नेताजी के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। कहा कि नेताजी ने देश को आजाद करने में जो बलिदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज जरूरत है कि हम लोग बढ़चढ़ कर देश की सेवा करें। इस दौरान नरेंद्र कुमार, तनुजा, गोपाल, रेशमा, शबनूर, गौरव, काजल, सागर आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा कृष्णा पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक उमेश विश्नोई, संगीता वर्मा, संचित वोहरा, सुषमा सैनी, सपना सैनी, सोनम आदि मौजूद रहे।
स्वच्छता प्रोत्साहन समिति की बैठक
पुरकाजी। नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को स्वच्छता प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। इसमें सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने लोगों से स्वयं सफाई कार्य के लिए आगे आने का अपील की। नगर चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि हाल ही में कस्बे में इस समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रत्येक वार्ड से 15-15 लोगों की कमेटी बनाई गई है, जो वार्डों में सफाई कार्य में अपना योगदान देगी। इसके अलावा कस्बे में दस सीट का एक शौचालय घास मंडी में और छह सीट का शौचालय बस स्टैंड पर बनाया जा रहा है, जो जल्द ही तैयार हो जाएगा। बैठक में इंस्पेक्टर संजीव शर्मा, ईओ मनोज यादव, बाबू समर काजमी, डॉ संदीप वर्मा, आमिर अली काजमी, हरि राम सक्सेना, डॉ ओपी गौतम, शमशेर फरीदी, डॉ चांद काजमी, अनवर सईद, नबी हसन, नदीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
नौ वार्डों के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में
पुरकाजी। सहकारी समिति के संचालक पद के लिए 20 जनवरी को नौ वार्डों के लिए कुल 32 लोगों ने नामांकन किया था। इसमें से 15 ने अपना नाम वापस ले लिया है। ग्राम धमात के महिपाल के निर्विरोध चुने जाने पर अब कुल 16 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इसके अलावा ग्राम खाईखेड़ी सहकारी समिति पर कुल 23 लोगों ने नामांकन किया था। चार संचालकों के निर्विरोध चुने जाने और नौ के नाम वापस ले लेने पर कुल पांच वार्डों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।