फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध और मावा के सेंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध और मावा के सेंपल लिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में विभाग की गठित टीम ने शामली रोड पर दूध और मावा विक्रेताओं के यहां छापे मारे। इस दौरान नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीक्षित ने बताया कि दूध और मावा में मिलावट के संदेह के आधार पर शादीलाल निवासी जागाहेड़ी, तेज सिंह जागाहेडी, जयभगवान पीनना, सुशील बघरा से तीन मिश्रित दूध और एक मावा का नमूना संग्रह किया। जिन्हें जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला, लखनऊ को भेजा गया। टीम में अनिल कुमार कौशल, प्रेम चन्द, राजीव कुमार, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

सीओ ने टेस्ट रिपोर्ट में नई मंडी पुलिस को परखा
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर में तैनात सीओ क्राइम ब्रहमपाल सिंह ने बस स्टैंड से सूटकेस चोरी होने की सूचना देकर नई मंडी की कार्य प्रणाली को परखा, जिसमें पुलिस खरी उतरी।
मंगलवार को नई मंडी कोतवाली पर एक युवक पहुंचा, बताया कि वह बुलंदशहर के बड़ा सारभपुर निवासी ब्रह्मपाल सिंह है। वह जानसठ जा रहा था। जब वह बस स्टैंड पर पहुंचा, तो वह अपना सूटकेस रखकर बाथरूम चला गया। बाथरूम से लौटा, तो उसका सूटकेस गायब था। आसपास अपने सूटकेस की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सूटकेस में उसका एटीएम, छह हजार रुपये व अन्य कीमती सामान था। पुलिस ने सूचना पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज की तथा मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। वहां पहुंच कर सीओ ने अपना परिचय देकर दर्ज मुकदमे को टेस्ट रिपोर्ट बता कर उसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में
आज अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर। सूबे की योगी सरकार ने बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिन का अवकाश घोषित किया है। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि इस संबंध में बेसिक शिक्षा सचिव का आदेश मिल गया है। बुधवार को सभी सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कूल बंद रहेेेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें