फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते हुए एसडीएम श्याम अवध चौहान ने समस्त अधिकारियों को समय से शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। समाधान दिवस में 23 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस में बिजली, राजस्व, सिंचाई, राशन डीलर आदि से संबंधित शिकायत दर्ज की गई। इस दौरान तहसीलदार मनोज कुमार, विद्युत जेई संजीव कुमार, मोहम्मद इरफान, रामनारायण आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


युवकों को पुलिस ने पकड़ा
जानसठ। दो युवकों ने ट्रैक्टर पर बैठकर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर बाजार में उत्पात मचाया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ कर उनके पास से दो गंडासे बरामद कर दोनों युवकों को थाने ले गई। पकड़े गए दोनों युवक थाने में भी उत्पात मचाने लगे। कुछ देर बाद दोनों के परिजनों को घटना का पता लगने पर वे थाने पर एकत्रित हो गए और युवकों को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें