फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली, सुबह-शाम कंपकपाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरा नहीं लोगों को पाला अधिक सताएगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
पहाड़ों की बर्फबारी का असर धूप खिलने के कारण कम रहा है, लेकिन सुबह-शाम चलने वाली शीतलहर से हाल-बेहाल है। शनिवार सुबह छाए घने कोहरे के कारण हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही। दोपहर को सूरज निकलने से ठंड से राहत मिल गई। हालांकि अभी ठंड का प्रकोप कम नहीं होगा। 20 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसमें शीतलहर और पाला अधिक सताएंगे।
विज्ञापन

दिन निकलते ही आसमान कोहरे की चादर से पट गया। कोहरा पड़ने से यातायात के साथ जनजीवन की रफ्तार भी थम गई। रेलवे और रोडवेज पर भी कोहरे का प्रकोप दिखाई दिया। शीतलहर के आगे हाल-बेहाल रहे। कड़ाके की ठंड में बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। दोपहर को धूप खिली, मगर शाम को फिर वही स्थिति बन गई। हाड़कंपा देने वाली सर्दी में बाजारों की भी रौनक गायब हो गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक पान सिंह ने बताया कि अभी ठंड का प्रकोप कम नहीं हुआ है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि धूप निकलने से अधिकतम पर प्रभाव पड़ा है। अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 20 जनवरी तक ठंड बनी रहेगी। ऐसे में कभी कोहरा पड़ेगा तो कभी पाले की मार होगी। हालांकि कोहरा ज्यादा देर तक नहीं सताएगा। हवा और धूप खिलने के कारण कोहरा जल्द छंट जाएगा। 26 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होना शुरू होगा। रात और दिन का तापमान धीरे-धीरे उछाल पर आएगा और गर्माहट के दिन बढ़ने प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें