फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के उत्पीड़न पर जताया रोष, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में दलित समाज पर अत्याचार के खिलाफ सिंधु संघ ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर हिंसा फैलाने और दलितों का शोषण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष नील कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक जनवरी को भीमा-कौरे (महाराष्ट्र) में वीर शहीदों को नमन कर लौट रहे दलित समाज के लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दंगाइयों ने महिलाओं और बच्चों को भी निशाना बनाया गया। प्रकरण में महाराष्ट्र सरकार आरोपियों को बचाने में जुटी है। इस पर संगठन ने विरोध जताते हुए महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। प्रदर्शन में मोहित कुमार, ओम कुमार, मोनू, सचिन, अलीम हसन, विक्रम सिंह, नील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


असहाय और निर्धनों को कंबल बांटे
मुजफ्फरनगर। ह्यूमेनिटी वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में के फिटनेस प्वाइंट सेंटर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विनीता जैन, डॉ नजमुल हसन जैदी रहे। वक्ताओं ने कहा कि निर्धन-गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। इस दौरान करीब 100 लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। मौके पर शाह आलम, एम शाहवेज, प्रदीप कुमार, अभिनव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें