फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर बच्चों ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदी दिवस पर बच्चों ने किया पथ संचलन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गुरु गोविंद सिंह के चार वीर पुत्रों के शहीदी दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने गांधी कॉलोनी गुरुद्वारा तक पथ संचलन किया। वक्ताओं ने कहा कि गुरुतेग बहादुर की तीन पीढ़ियों ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया।
विज्ञापन

साकेत कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्कूल से गुरुद्वारा तक पथ संचलन किया। कक्षा दो से आठवीं तक के बच्चों ने सरवट फाटक, गांधी वाटिका मार्ग से गुरुद्वारा तक यात्रा की। मार्ग में पुष्प वर्षा से उत्साहवर्द्धन किया गया। रागी जत्था ने गुरुवाणी के माध्यम से व्यक्ति के जीवन कर्तव्य की शिक्षा दी। वाहे गुरु सारगर्भित शब्द की महिमा बताई। सुसज्जित झाकियां और घोष वाहिनी को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। प्रधानाचार्य संजीव कुमार एवं प्रमोद कुमार अरोरा ने पथ संचलन का शुभारंभ किया। इस दौरान राजेंद्र सेठी, रोहिताश गुप्ता, जयकुमार शर्मा, धर्मवीर सिंह, सचिन सिंघल, सुखदर्शन बेदी, सरदार अमरजीत सिंह सिड़ाना, राकेश कुमार आदि ने बच्चों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें