सिविल बार में कड़ा मुकाबला
मुजफ्फरनगर।
सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को लेकर बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। सर्द हवाओं के बीच कचहरी स्थित सिविल बार हॉल में मतदान हुआ। सुबह धीमी गति से शुरू हुए मतदान ने दोपहर के बाद कुछ तेजी पकड़ी। 22 दिसंबर को मतगणना होगी, शाम चार बजे तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए दो पैनलों में आमने सामने की भिड़ंत है। एक पैनल से अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष पद के लिए निपुण कुमार गौतम, सुगंध जैन महासचिव, राधेश्याम गर्ग कोषाध्यक्ष, अभिनव अग्रवाल सहसचिव प्रशासन, आंचल अग्रवाल सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए मैदान में हैं। इसी पैनल से वरिष्ठ सदस्य पद पर जय कुमार पंवार, महेंद्र कुमार जैन, नरेंद्र सिंह, नरेश त्यागी, परिक्षित मित्तल व सतीश उपाध्याय तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर अचिन सिंघल, अनिल कुमार शर्मा, अनुज अग्रवाल, मानसी शर्मा, रश्मि शर्मा व शिवानी सचदेवा ने ताल ठोक रखी है, जबकि दूसरे पैनल से नरेश चंद गुप्ता अध्यक्ष, विजय स्वरूप उपाध्यक्ष, बिजेंद्र सिंह मलिक महासचिव, राज सिंह रावत कोषाध्यक्ष, संजय शर्मा सहसचिव प्रशासन, संगीता वर्मा सहसचिव पुस्तकालय के पद पर मैदान में है। कनिष्ठ सदस्य पद पर अर्जुन सिंह, देव शर्मा, दीपा पंवार, राखी त्यागी, सोहनलाल, सुधीर गुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य पद पर नीरज ऐरन, पंकज कुमार, सतेन्द्र कुमार, सतीश बत्रा व सुशील कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद जैगम मियां जैदी ने बताया कि मतदान के लिए सिविल बार में 294 मतदाता पंजीकृत हैं, इनमें से 272 ने अपने मतों का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार यानि आज सिविल बार हॉल में ही प्रात: 10 बजे से मतगणना होगी। इसके पश्चात परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी मुकेश त्यागी व विजेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।