बिजली विभाग की टीम ने छापा मारा
बुढ़ाना ।
बिजली विभाग की टीम ने कस्बे में कई स्थानों पर छापा मारे। इस टीम को बड़ी बकायेदारी में पहले काटे गए कनेक्शन जुडे़ पाए गए।
बिजली विभाग के अवर अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने कस्बा निवासी मेहरबान, बाबू, सरताज, फारूख, जाकिर व वसीम के घरों में छापे मारे। उन्होंने बताया कि इन सभी ग्रामीणों के बकायेदारी में कनेक्शन काट दिए गए थे। ये सभी कनेक्शन जुडे़ हुए पाए गए है। उपभोक्ताओं द्वारा कोई बिल जमा नहीं किया गया। बिजली चोरी करने के मामले में सभी बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्रामीण लापता ,पत्नी ने तहरीर दी
बुढ़ाना। बड़ौदा गांव का ग्रामीण मोबाइल फोन पर आई अज्ञात कॉल सुनने के बाद बुढ़ाना आ गया। उसके वापस घर न पहुंचने पर ग्रामीण की पत्नी ने अपने पति की गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली पहुंची ममता तोमर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति कुलदीप तोमर 19 दिसंबर को शाम 4 बजे अज्ञात फोन आने के बाद बिना बताए घर से बुढ़ाना आ गया था। वह अभी तक वापस नही पहुंचा है। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला। ममता तोमर ने अपने पति कुलदीप तोमर की गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की।