फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नवाब ने साधा गोल्ड पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

दिल्ली में हुई 61वीं नेेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में शहर के नवाब आलम ने गोल्ड पर निशाना साधा है। ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर नवाब आलम ने 100 में से 98 अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। हालांकि वह दो वर्ष पूर्व बने राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़ने में दो अंकों से चूक गए।
नजर कालोनी निवासी नवाब आलम खां ने दिल्ली के तुगलकाबाद में 15 से 25 नवंबर तक होने वाली 61वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। वेटेरन वर्ग में ट्रैप शूटिंग में प्रतिभाग करते हुए नवाब आलम खां ने 100 में से 98 निशाने साधे हैं। जिस पर 20 नवंबर को उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ने से वह केवल दो अंक चूक गए। इससे पहले वर्ष 2015 में कोलकाता के बाजी नोबिस ने ट्रैप शूटिंग में 100 में से 100 अंक हासिल कर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था। निशानेबाजी में नवाब आलम के साथ उनके बड़े बेटे नायब आलम खां प्रमुख है। नवाब आलम खां ने बताया कि पिता-पुत्र ने स्थानीय, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 400 से अधिक पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से 1983 में चंडीगढ़ में हुई नार्दन इंडिया ट्रैप शूटिंग चैंपियनशिप, 1983 में ही पंजाब स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप, 1985 में दिल्ली स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप तथा 1994वे में मेरठ में हुई नार्दन इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप आदि में गोल्ड जीता है। इसके अलावा भी 1985 से 26 वर्ष तक स्टेट चैंपियनशिप का खिताब भी उनके पास रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें