फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने किसानों के साथ पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद ने किसानों के साथ पुतला फूंका
विज्ञापन

जानसठ/सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)।
रालोद कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ गन्ना क्रय केंद्र पर तौल की अव्यवस्था और गन्ना तौल शुरू कराने की मांग को लेकर राजगार्म पर जाम लगाया। गुस्साए किसानों ने मिल प्रशासन का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
विज्ञापन

सिखेड़ा के गांव नंगला मुबारकपुर के किसानों ने शुक्रवार को गन्ना तौल नहीं होने को लेकर केंद्र पर हंगामा कर दिया। आक्रोशित किसानों ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम लगा कर मील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर तौल शुरू नहीं की गई तो मिल प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। किसानों का कहना था कि गन्ना तौल शुरू कराने और अव्यवस्था को ठीक कराने के लिए कई बार मिल प्रशासन से पहले भी लिखित में शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। जिसको लेकर किसानों में मिल प्रशासन के विरुद्ध भारी आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान राहुल राणा, सुधीर, सुशील, सुधीर कादियान, अशोक प्रधान, मोहित, सुभाष आर्य, प्रमोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें