फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे शिक्षक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षक ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन धरने का एलान कर मंगलवार से धरना शुरू कर दिया। विभाग पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाते हुए उनके खातों से हुई कटौती का ब्योरा मांगा है। उनकी मांग पूरी नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के धरने पर वक्ताओं ने कहा कि डीआईओएस और उनके स्टाफ शिक्षकों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। उनके खातों से पिछले डेढ़ साल से कटौती हो रही है, लेकिन काटे गए रुपये कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। मौके पर अधिकारियों के न आने पर शिक्षकों ने आक्रोश जताया। विभाग पर शिक्षकों का उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाए। उनकी समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। धरने पर संगठन अध्यक्ष शिवकुमार यादव, कपिल त्यागी, सुनील त्यागी, सुशील गोयल, विरेंद्र पटेल, योगेश तोमर, रविंद्र राठी, योगेश मलिक, अजय राठी, राजेश वर्मा, अनिल कुमार, यशपाल, डॉ सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें