फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़का वध, फुलवारी लीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में जगह-जगह रामलीला में राम जन्म, ताड़का वध और फुलवारी लीला का मंचन हुआ। रामलीलाओं में बच्चों और महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

इंदिरा कालोनी में शक्ति क्लब द्वारा कराई जा रही रामलीला में ताड़का वध और फुलवारी लीला का मंचन हुआ। राम की भूमिका सचिन ने लक्ष्मण की हर्षित ने, सीता की नीरज शर्मा ने निभाई। टाउन हाल के मैदान में चल रही रामलीला का शुभारंभ एमडीए वीसी विनोद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। आदेश गुप्ता, राजेंद्र गोयल, संजय शर्मा, नवीन कुमार मुख्य रुप से रहे। भगवान राम के जन्म की लीला का मंचन हुआ। रामजन्म को देखने के लिए दर्शकों में अलग ही उत्साह रहा। वहीं, रामपुरी में चल रही रामलीला में शुभारंभ विधायक प्रमोद उटवाल ने किया। रामजन्द के साथ विश्वामित्र और दशरथ संवाद की लीला का मंचन हुआ। रोहताश पाल, कुशपुरी, सुरेश, प्रमोद पाल, डॉ एसके गौतम, राकेश गोयल, सोलन शर्मा, अनिल शर्मा का सहयोग रहा।
उधर, नईमंडी में चल रही रामलीला में सीता माता का जन्म, रावण-वेदवती संवाद का भावपूर्ण मंचन हुआ। रामलीला में संजय मित्तल, अशोक गर्ग, वेदप्रकाश मित्तल, ब्रजगोपाल छारिया, विनोद अग्रवाल, विपिन टोनी, प्रवीण कुमार, आदित्य भरतिया, राजेश गोयल कैलाश ज्ञानी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें