फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में वर्मा के आदर्श अनुकरणीय

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा के जन्मदिन पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की राजनीति में वर्मा के आदर्श और सेवा कार्यों को सदैव स्मरण रखा जाएगा।
विज्ञापन

वीरेंद्र वर्मा विचार मंच के निर्देशन में गांधी कॉलोनी स्थित आर्य समाज मंदिर में वैदिक मंत्रों से यज्ञ हुआ। आचार्य गुरुदत्त आर्य एवं कस्तूर सिंह स्नेही के नेतृत्व में हुए यज्ञ में यज्ञमान युद्धवीर सिंह और हरपाल सिंह निर्वाल रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की पहली विधानसभा के सदस्य रहे वर्मा ने देश की राजनीति में अपनी ईमानदारी, चरित्र और आदर्शों से अलग पहचान बनाई थी। वर्तमान राजनीति में वर्मा जैसे नेताओं की नितांत आवश्यकता है। गजेंद्र राणा, रामपाल वर्मा, देवी सिंह सिंभालका, उमादत्त शर्मा, जगदीश अरोरा, नरेंद्र राठी, राजवीर सिंह, सुंदरपाल सिंह, राजपाल सिंह, रामपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि ने भी विचार रखे। भीम सिंह, सुक्रमपाल सिंह, डॉ जीत सिंह तोमर, धर्मवीर मलिक, प्रबुद्ध चिकारा, सत्यवीर सिंह प्रधान, विजय कुश, ऋषिपाल सिंह, देशपाल सिंह, समय सिंह, सरदार रविंद्र सिंह, विजयपाल सिंह आदि ने वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें