फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने लगाया स्वच्छता अभियान को फलीता

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेशपुरा में लगा है कूड़े का अंबार
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर पालिका प्रशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहा है। इसकी एक बानगी मोहल्ला गणेशपुरी में देखने को मिली, जहां पर कूड़ों का अंबार लगा है। इसको लेकर मोहल्ले के लोग परेशान हाल हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला गणेशपुरा में कूड़े के ढेर के अंबार लगे हुए हैं । कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैल रही है, जिसको लेकर मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि गंदगी की वजह से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बन गया है। पूर्व सभासद पंकज भटनागर ने बताया कि कूड़े के ढेर हटाने की मांग को लेकर वे कई बार पालिका प्रशासन को शिकायत भी कर चुके हैं। इसके बावजूद भी नगर पालिका की ओर से कोई भी कर्मचारी कूड़े के ढेर को उठाने नहीं पहुंचा है, जिसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर कूड़े के ढेर हटवाकर सफाई व्यवस्था नहीं कराई गई तो वह मजबूर होकर तहसील में एसडीएम का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें