फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण आंदोलन को तेज करेगी जाट महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट महासभा आरक्षण के लिए तेज करेगी आंदोलन
विज्ञापन

जानसठ। गांव जंधेडी में आयोजित जाट महासभा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज समाज आर्थिक रूप से पिछड़ता जा रहा है। केंद्र में जाट समाज को आरक्षण दिलाने के लिए हमें एकजुट होकर आंदोलन को तेज करना होगा।
विज्ञापन

रविवार को गांव जंधेडी में बाबू किरण सिंह के आवास पर जाट महासभा की बैठक में जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह व एलडीबी के चेयरमैन नरेंद्र चौधरी ने कहां की केंद्र में जाटों को आरक्षण नहीं मिलने के कारण समाज का युवा वर्ग पिछड़ता जा रहा हैं। केंद्र में आरक्षण लेने के लिए समाज के लोगों को आंदोलन तेज करना होगा। चौधरी जगबीर सिंह ने कहा कि अपने समाज के छात्र छात्राओं को इस वर्ष 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी बच्चों को समाज शीघ्र ही सम्मानित करेगा। इसके लिए पांच लोगों की कमेटी बना दी गई है, जो ऐसे छात्र-छात्राओं का पुरस्कार के लिए चयन करेगी। संचालन संतोष कुमार शर्मा ने किया। बैठक में चंद्रप्रकाश, ओमवीर सिंह, जगजीत आर्य, विनोद आर्य, अरविंद, सत्यपाल सिंह, उदयवीर सिंह, विकास, मनोज, इंद्रपाल, हरेंद्र सिंह, कंवर पाल, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें