बीपीएल परिवारों को बिजली के निशुल्क कनेक्शन दिए
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। सरकार की सभी योजनाएं जरूरतमंदों के लिए है।
टाउन हाल के प्रांगण में विद्युत निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क बिजली के कनेक्शन के प्रपत्र देते हुए डॉ बालियान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का मकसद गरीबों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रदेश सरकार ने उन घरों में भी रोशनी पहुंचाने का निर्णय लिया है, जिनमें अब तक बिजली नहीं थी। ऐसे परिवारों को नि:शुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय, अधिशासी अभियंता केपी पुरी, पूर्व विधायक अशोक कंसल आदि रहे। केपी पुरी ने बताया कि उन्होंने 155 परिवारों को बीपीएल कनेक्शन दिए है। 42 एपीएल परिवारों को किश्तों पर कनेक्शन दिए गए। 300 एलईडी वितरित की गई।