फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन के लिए शुक्रवार को पहली मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
एडमिशन के लिए शुक्रवार को पहली मेरिट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय से जुड़े कालेजों में एडमिशन के लिए पहली मेरिट 21 जुलाई को जारी होगी। 24 से 26 तक कालेजों में एडमिशन लिए जाएंगे। जिले में बंपर पंजीकरणों से एडमिशन में कांटे का मुकाबला रहेगा। सबसे अधिक मारामारी ट्रेडिशनल कोर्स में है, जबकि प्रोफेशनल कोर्स में छात्रों ने कम रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

यूजी और पीजी में विवि ने 17 जुलाई तक पंजीकरण कराए हैं। अब मेरिट के लिए मंथन चल रहा है। पहले 20 जुलाई को पहली मेरिट आनी थी, जो अब एक दिन आगे बढ़ा दी गई है। 21 जुलाई को कालेजों में एडमिशन के लिए पहली मेरिट जारी की जाएगी। छात्र-छात्राएं अपने मूल डॉक्यूमेंट के साथ जीरोक्स काफी साथ रखे। वहीं, उन कागजातों को जरूर कालेज लेकर जाएं, जिनकी डिटेल पंजीकरण फार्म में सबमिट की गई है। इस बार एडमिशन प्रक्रिया लंबी नहीं चलेगी। पहली मेरिट के एडमिशन 24 से शुरू होकर 26 तक चलेंगे। इसके लिए कालेजों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि तय समय पर एडमिशन प्रक्रिया समाप्त हो जाए। उधर, जिले में 56825 छात्र-छात्राओं ने यूजी-पीजी के ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्स में आवेदन किए हैं। बीए में सबसे अधिक 28705 ने आवेदन किए हैं, जबकि बीएससी में 13595 फार्म भरे गए हैं। बीएससी एजी में 2728 के बीच एडमिशन के लिए मुकाबला होगा। बीकॉम में 10,525 ने फार्म भरे हैं। ऐसा ही हाल पीजी कोर्सों का है। उधर, कालेजों ने एडमिशन को लेकर विषयवार काउंटर बना दिए हैं, जहां छात्र-छात्राओं को फार्म जमा करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें