पुण्य तिथि पर याद किए गए बाबू नारायण सिंह
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री बाबू नारायण सिंह को 30वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। बुधवार सुबह हवन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नसीरपुर स्थित प्रेरणा स्थल पर सुबह आठ बजे हवन-पूजन हुआ। यजमान सुनील चौहान, अनुराधा चौहान, चंदन चौहान, याशिका चौहान, सिद्धार्थ चौहान रहे। इसके बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री के कार्यों और राजनीति में स्वच्छ एवं ईमानदार छवि को याद किया गया, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व विधायक परमजीत मलिक, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तेगबहादुर सिंह, रालोद नेता ब्रजवीर सिंह, सोमपाल भाटी, नरेंद्र आचार्य, ब्रह्मपाल सिंह, राकेश चेयरमैन, जिया चौधरी, संतपाल सिंह, जगपाल सिंह, बालेश प्रधान, अनिल नागर, महकार प्रधान, अशोक प्रधान, कालू सिंह चेयरमैन, प्रवेश, बारु सिंह, नरपत, इरफान राना, आरिफ राना, डॉ. अब्दुर्रहमान, राशिद सिद्दीकी, जुल्फिकार अली, राजकुमार यादव, मारुफ, उमादत्त शर्मा आदि रहे।