फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर क्रांतिकारियों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभक्ति का जज्बा युवाओं में जगाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहीद भगत सिंह एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश के अमर शहीदों को नमन किया गया। गीतों से माहौल में देशभक्ति का रंग घोल दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात्रि गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कपिलदेव अग्रवाल, छोटूराम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक, डॉ. एसएन चौहान ने किया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए तथा नाटिकाओं के माध्यम से युवाओं में देशसेवा का जज्बा जगाया। अनमोल छाबड़ा ने कहा कि देश के ऊपर प्राण न्योछावर करने वालों को लोग भूलते जा रहे हैं। मंच उनके बलिदान को याद दिलाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम में सतीश मलिक, जगदीश नारंग, पवन मित्तल, विकास पंवार, सरदार बलविंदर सिंह, सुंदर लाल नारंग, पवन गुप्ता, पंडित ओमप्रकाश, राजकुमार साहनी, ओमप्रकाश फुटेला, रमेश, सचिन मल्होत्रा, सुरेंद्र बख्शी, सुनील शर्मा, अर्जुन, हिमांशु, वासुदेव चावला, अंकित उप्पल, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें