अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
मीरापुर। होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की बैठक की गई। थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने कहा कि होली प्रेम और सद्भावना का त्येाहार है। किसी प्रकार की भी अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि त्योहार के मौके पर शराब पीकर कुछ लोग पुरानी रंजिश निकालने के लिए झगड़ा करते हैं। ऐसे लोगों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। किसी भी आपत्तिजनक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, हाजी महबूब आलम, राजेंद्र रस्तोगी, मायाराम पूर्व प्रधान नंगला खेपड़, बिजेंद्र डागा, रूपेश गुप्ता, योगेश राजवंशी, रिजवान कुरैशी, मानवेंद्र शर्मा, काजी जियाउर्रहमान, जिल्ले हसनैन, रामकुमार सैनी, दीपक कृष्णात्रेय, अतुल कुमार, एसएसआई राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।