फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरोगी किशोरी से छेड़छाड़, अश्लील हरकतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोरोगी किशोरी से छेड़छाड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे एक गांव में युवक ने मनोरोगी किशोरी को अस्पताल ले जाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 साल की बेटी मनोरोगी है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान से सामान लेने गई थी, लेकिन रास्ते में ही उसे दौरा पड़ गया। आरोप है कि गांव का ही एक युवक किशोरी को अस्पताल ले जाने के बहाने साथ ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगा। बदहवास किशोरी ने आरोपी की हरकतें पहचानकर शोर मचाया तो वह धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने उल्टे पीड़ितों को ही धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी इमरान पुत्र साजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगवा किशोरी की बरामदगी की मांग
मुजफ्फरनगर। भगीरथी सेना के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ऑफिस पर प्रदर्शन कर शुक्रतीर्थ से करीब एक माह पूर्व अपहृत किशोरी की सकुशल बरामदगी की मांग की। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक माह पूर्व अपहृत की गई किशोरी का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। जल्द ही किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। एसएसपी ने थाना पुलिस को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें