फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को 10 मार्च तक होगी भारी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्रियों को 10 मार्च तक होगी परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुुजफ्फरनगर। खतौली-मुजफ्फरनगर के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण के कारण 10 मार्च तक मेरठ-सहारनपुर के बीच रेलों का संचालन प्रभावित रहेगा। दोहरीकरण कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों को जहां रद्द कर दिया है, वहीं कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-खतौली के बीच डबल ट्रैक बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। इस नए ट्रैक पर रेलों का ट्रायल प्रारंभ किया जाएगा। 10 मार्च से इस नई रेल लाइन पर ट्रेनों का विधिवत संचालन होगा। नए ट्रैक पर कार्य के कारण ब्लॉक रहेगा, जिस कारण कई ट्रेनों को रेलवे विभाग ने 10 मार्च तक रद्द किया है तथा कई के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। रेलवे विभाग के अनुसार अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 फरवरी से 10 मार्च तक रद्द रहेगी। इस अवधि में सहारनपुर-मेरठ के बीच चलने वाली नौचंदी लिंक एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। उसका संचालन मेरठ सिटी से होगा। आनंद विहार से कटरा माता वैष्णो देवी तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन एक, पांच और आठ मार्च को रद्द रहेगी। दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर 27 फरवरी से 10 मार्च तक रद्द रहेगी। देहरादून-चंडीगढ़ मदुरई एक्सप्रेस को एक, चार और आठ मार्च में शामली से निकाला जाएगा। इंदौर-जालंधर एक्सप्रेस पांच और आठ मार्च को वाया शामली से होकर जाएगी। जालंधर सिटी एक्सप्रेस नौ और दस मार्च को शामली से होकर जाएगी। जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस दस मार्च को शामली से निकाली जाएगी। इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस नौ मार्च को शामली से होकर जाएगी। मेरठ-सहारनपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर भी 10 मार्च तक रद्द रहेगी। 27 फरवरी से दस मार्च तक अंबाला-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन केवल सहारनपुर और अंबाला के बीच चलेगी। दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर भी रद्द रहेगी। छह से 10 मार्च तक ऋषिकेश-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर ट्रेन केवल सहारनपुर तक ही चलेगी। छह से 10 मार्च तक कालका-दिल्ली पैंसेजर ट्रेन भी यहां नहीं आएगी, वह सहारनपुर तक ही चलेगी। उज्जैन-देहरादून उज्जैनी एक्सप्रेस, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस और इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस को ब्लॉक के दौरान मार्ग पर एक घंटा रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें