फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगे के मुकदमों के समझौते के लिए रालोद की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद ने भाईचारा कायम करने की अपील की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कुटबा में सांप्रदायिक दंगों में दर्ज हुए हत्या व आगजनी के मुकदमों में समझौता कराने को लेकर रालोद ने पंचायत कर आपसी भाईचारा कायम कराने की पहल की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुटबा में मंगलवार को हुई पंचायत में रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह व वरिष्ठ रालोद नेता विपिन बालियान ने सितंबर 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वक्ताओं ने कहा कि सांप्रदायिक दंगों से क्षेत्र के आपसी भाईचारे में दरार उत्पन्न हो गई थी। अब जबकि दंगे को साढ़े पांच साल बीत चुके हैं तो इस भाईचारे को फिर से कायम करने की जरूरत है, जिसके लिए दंगों में दर्ज हत्या, आगजनी व बलवे के मुकदमों में दोनों पक्षों में सहमति बनाकर समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा। इन मुकदमों में समझौता करने के लिए 15 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया, जिसमें रालोद नेता व ग्रामीण शामिल हैं। कर्ण सिंह, इंद्र सिंह, राजवीर सिंह, भोपाल सिंह, पूरण सिंह, ओमप्रकाश, रवि, वीरेंद्र सिंह, ललित कुमार, राजेंद्र सिंह व पराग चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें