फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी फीस और ट्यूशन पर लगे रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमानी फीस और ट्यूशन पर लगे रोक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा की बैठक में निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूलने तथा ट्यूशनखोरी पर रोक लगाने की मांग की गई। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पराग चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम राजीव शर्मा को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि निजी स्कूल अभिभावकों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही विभिन्न पब्लिकेशन के कोर्स लागू करने पर भी रोक की मांग की गई। ट्यूशनखोरी पर भी लगाम लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में अंकित सहरावत, हंसराज जावला, ऋषभ बालियान, शारिक, काजी शहीर, नसीम राणा, गुड्डू तिगरी, अश्विनी चौधरी, नितेश चौधरी, सचिन कुमार, आसिफ, पवन बालियान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती से कटऑफ हटाने की मांग
मुजफ्फरनगर। टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्र संघ ने शिक्षक भर्ती से कट ऑफ की व्यवस्था हटाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ठाकुर अनिल पुंडीर ने जारी एक बयान में बताया कि शिक्षामित्र 18 वर्षों से पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। समायोजन निरस्त होने पर सर्वोच्च न्यायलय ने शिक्षामित्रों की दो भर्तियों में भारांक देकर शामिल करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद शासन ने छह फरवरी को हुई परीक्षा के बाद कट ऑफ निर्धारित कर दिया। उन्होंने कट ऑफ की व्यवस्था को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें