फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना जिला अदालत भेजी गई शामली के मुकदमों की फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना जिला अदालत भेजी गई शामली के मुकदमों की फाइलें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शामली में जिला सत्र एवं न्यायाधीश कोर्ट स्थापित होने के बाद मुजफ्फरनगर में लंबित दस हजार मामलों की पत्रावालियां बुधवार को कैराना भेज दी गई। पृथक जिला घोषित होने के बाद शामली क्षेत्र के सभी मामलों की सुनवाई यहां की कोर्ट में ही चल रही थी।
पिछले माह कैराना में शामली की जिला अदालत प्रारंभ होने के बाद लंबित सभी मुकदमों की करीब दस हजार फाइलें स्थानांतरित कर दी गई है। ट्रक के द्वारा पुलिस सुरक्षा के बीच संबंधित अदालतों के कर्मचारी वादों की पत्रावलियां लेकर रवाना हुए। शामली के सभी विचाराधीन मुकदमों की फाइलें कैराना कोर्ट में भेज दिए जाने से अधिवक्ताओं में हलचल मची है। सबसे ज्यादा पत्रावलियां एसीजेएम तृतीय तथा बिजली की विशेष अदालत से गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद में होगी मुजफ्फर राना हत्याकांड की सुनवाई
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2006 में हुए मुजफ्फर राना हत्याकांड के मामले की सुनवाई भी इलाहाबाद की विशेष अदालत में होगी। पूर्व सांसद कादिर राना और उनके भाई पूर्व विधायक नूरसलीम राना सहित इस मुकदमे में चार आरोपी हैं। जनप्रतिनिधियों के सभी मुकदमे मेरठ कोर्ट से इस वाद की फाइलें भी इलाहाबाद भेज दी गई है। हाईकोर्ट के निर्देश पर शहर कोतवाली क्षेत्र की इस वारदात के मुकदमे की सुनवाई मुजफ्फरनगर से मेरठ की कोर्ट में हो रही थी। जिले से पहले ही 35 मुकदमों की पत्रावली उच्च न्यायालय जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें