फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर जिम्मेदारी से कार्य करें बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। कस्बे के जनता उत्सव मंडप में विशेष संक्षिप्त मतदाता वोटर पंजीकरण कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। जिसमें सीडीओ अर्चना वर्मा ने कहा कि रविवार को जिले के सभी बीएलओ बूथ पर मौजूद रहकर नए मतदाता बनाने व सूची में शुद्धिकरण के लिए फार्म भरें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम जानसठ विजय कुमार, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु के सभी युवक-युवतियों के मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए फार्म भरवाएं, जिसके साथ आधार कार्ड व आयु का प्रमाण पत्र तथा परिवार के सदस्य का पहचान पत्र आदि आईडी की छाया प्रति जरूर ले। ऐसे मतदाताओं पर ध्यान रखे जो गांव से बाहर रहने के साथ ही शादीशुदा लड़कियों की अलग से सूची बना कर उनका नाम निकाले। नायाब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा, रजिस्ट्रार अतुल कुमार, बीडीओ पीके श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। प्रधान इजहार अहमद, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर राठी, प्रधान सुभाष तोमर, मदनपाल, दारा सिंह, विजयपाल सिंह, संसार सिंह, सुक्रमपाल, इजहार अहमद, अमली खान, मौहम्मद गुफरान, शाहनजर, अजब सिंह, प्रधान अशेाक कुमार, कानूनगो ओमप्रकाश चौहान सहित आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने तालाब की सफाई की मांग की
भोपा। तालाब के कबाड़ से अट जाने के कारण गंदा पानी लोगों के मकानों में घुस आया हैं। दुर्गंध के कारण जहां बस्ती में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ हैं। शनिवार को भोपा के जनता मंडप में सीडीओ अर्चना वर्मा व एसडीएम विजय कुमार बीएलओ की बैठक ले रहे थे। इसी दौरान भाजपा नेता सचिन कटारिया के नेतृत्व में नई बस्ती के ग्रामीणों रामनिवास, लक्ष्मीचंद, राजबल, नरेंद्र, मौसम, मुन्ना, प्रर्वीद्र, तनवीर, मनोज, इरफान, आशू, सहेंद, रामसिंह आदि ने एसडीएम जानसठ विजय कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई करवाने की मांग की। दूसरी ओर, बालीराम सैनी, कपिल सैनी, अमरपाल सैनी, चुन्नू आदि ने भी एसडीएम से बस्ती के मुख्य मार्ग में टंकी की पाईप लाईन बिछाने के दौरान उखाड़ी गई सड़क के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन


दिव्यांग पर हमला किया
भोपा। नाली में गोबर बहाने से मना करने पर चार लोगों ने दिव्यांग के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। गांव सिकंदरपुर निवासी चूना सिंह का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक परिवार नाली में गोबर बहाता है। दिव्यांग बेटा रवित दुकान से समान खरीदने गया था। चार लोगों ने उसे दुकान पर रोक लिया और रंजिशन मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें