फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त भोजन से आठ परिजनों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विषाक्त भोजन से आठ परिजनों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

मीरापुर। गांव खेड़ीसराय में विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के आठ परिजनों की हालत बिगड़ गई। सभी परिजनों को एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन

मीरापुर के गांव खेड़ीसराय निवासी मनोज शर्मा पुत्र नंद प्रकाश शर्मा, मनोज की मां बिमला, पिंकी पत्नी मनोज, मनोज के भाई नीलू की पत्नी संगीता व मनोज के तीन बच्चों संदीप(8), शंकर (4), राधिका (2) तथा एक अन्य छोटी बच्ची ने सोमवार की रात्रि में भोजन किया था। उसके बाद सभी ने प्रतिदिन की भांति दूध पिया और सो गए। मंगलवार की प्रात: उठने के बाद सभी परिजनों की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। उल्टियां होने से परिवार में दहशत फैल गई। किसी तरह ग्रामीणों ने जानसठ से एंबुलेंस मंगाई और सभी नौ परिजनों को एंबुलेंस से जानसठ ले जाया गय़ा, जहां से उनको जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। दिनभर उपचार के बाद सभी बीमार परिजनों की सेहत में सुधार हो गया। अनुमान है कि रात्रि में दूध पीने के कारण परिवार के लोगों की सेहत बिगड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें