खो-खो सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में मेघा ने बाजी मारी
छपार। बसेड़ा के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज में मंगलवार को खो- खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने किया, जिसमें कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें सीनियर वर्ग में मेघा शकरपुर और जूनियर वर्ग में बसेड़ा की टीम विजयी रहीं। प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने बताया कि आगामी 13 सितंबर को कॉलेज में ही जिला स्तर की निर्णायक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शिक्षक प्रमोद कुमार, अमित कुमार, विपिन त्यागी व शिवकुमार का सहयोग रहा।