रंगोली प्रतियोगिता में रोहित ने बाजी मारी
चरथावल। बधाई कलां कन्या जूनियर हाईस्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में रोहित कुमार विजेता बने। रंग मेला कार्यक्रम के समापन पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दो विद्यालयों के बीस छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने सतरंगी रंगों से आकर्षक रंगोली सजाई। इस दौरान रोहित कुमार, कपिल एवं नेहा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। इंचार्ज अध्यापक मनोज कुमार, मीनाक्षी तोमर, रिहाना अंजुम, रिंकी, अंजू त्यागी, ऋतु, श्यामा मौजूद रहे।
जुगाड़ की टंकी में लगी आग
चरथावल। नगर पंचायत कार्यालय के सामने बाइक के इंजन से माल ढोने वाले जुगाड़ की टंकी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। जुगाड़ संचालक ने अपनी रेहड़ी से जलती हुई टंकी को अलग किया। इस बीच एक बड़ा हादसा टल गया।