खतौली। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष डॉ. रंजीत सिंह राघव ने कहा कि भारत संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करता है। आज देश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उन्हें मजबूर करके धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हिंदुओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने पर बल दिया। विशाल अहलावत को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
गांव भैंसी के प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रांत अध्यक्ष डा. रंजीत सिंह राघव ने कहा कि भारत देश हमारा है, हिंदू समाज अपने देश का बंटवारा कभी नहीं होने देंगे। बजरंग दल के कार्यकर्ता देश के एक भी हिंदू पर जुल्म नहीं होने देंगे। अगर हिंदुओं को मजबूर होकर धर्म परिवर्तन कराया गया तो, बजरंग दल ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर हिंदु धर्म को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। वक्ताओं ने प्रवीण तोगड़िया और संतों के आह्वान पर 20 अक्तूबर को अयोध्या कूच करने आह्वान किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विशाल अहलावत, नकुल अहलावत, मुकेश पूर्व प्रधान, राष्ट्रवीर, ओमकार, बालेंद्र, प्रमोद कुमार, टोनू, वीरेंद्र, विनोद, विक्रांत अहलावत, विनय अहलावत, राहुल अहलावत, देवेंद्र आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।