पूर्व कप्तान को विदाई, एडीएम का सम्मान
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पूर्व एसएसपी अनंतदेव तिवारी को उनके कानपुर स्थानांतरण पर बुधवार रात विदाई दी गई। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट से एडीएम प्रशासन बने अमित कुमार को भी सम्मानित किया गया। समाजसेेवी भीमसेन कंसल, संजय मित्तल, राजेंद्र काटी, विनय अग्रवाल, संजय गुप्ता, महेश चौहान, योगेंद्र गर्ग, जयपाल शर्मा, परमकीर्ति शरण, इंद्रसेन बिंदल, नीरज बंसल, प्रमोद त्यागी, अंशुमन अग्रवाल व शरद बंटी आदि मौजूद रहे।
आजम खान के बयान की निंदा
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल की बैठक में सपा नेता आजम खान द्वारा महिलाओं पर दिए गए बयान की निंदा की गई। इसके साथ ही बयान पर सपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा चुप्पी साधने के चलते सपा का चुनावों में बहिष्कार किए जाने की भी घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष देशराज चौहान, नगर अध्यक्ष सचिन त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव अरुण प्रताप सिंह, रमेश पांचाल, नवीन गर्ग, श्रवण मोघा, पंकज त्यागी, हेमंत ग्रोवर, कमल शर्मा व सुनील सिंघल मौजूद रहे।