फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढांग गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। जौली रोड स्थित केमिकल फैक्ट्री में अर्थिंग के लिए खोदे जा रहे गहरे गड्ढे में मिट्टी की ढांग गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ काम कर रहा दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने फैक्ट्री में हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर पीड़ित परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जौली रोड पर स्थित त्रिवेणी केमिकल इंडस्ट्रीज में कई दिन से अर्थिंग के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। लेबर ठेकेदार द्वारा इस काम के लिए जानसठ के गांव बसायच निवासी अक्षय (24) पुत्र सिदकपाल और अंकित को लगाया गया था। शुक्रवार शाम उक्त गड्ढा पूरा खुद गया था, जिसके बाद अंकित बाहर आ गया, जबकि अक्षय नीचे रहकर फालतू मिट्टी हटाने लगा। इसी दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी की ढांग टूटकर अक्षय के ऊपर जा गिरी, जिससे वह मिट्टी के ढेर तले दब गया। आनन-फानन में फैक्ट्री प्रबंधन ने पूरी लेबर को साथ लगाकर करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर अक्षय को अचेतावस्था में बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे में अक्षय की मौत की सूचना मिलते ही बसायच से पीड़ित परिजन व दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में किसी तरह उन्हें समझाबुझाकर शांत किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर सिखेड़ा एचएन सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में मिट्टी की ढांग गिरने से युवक की मौत हुई है। युवक के परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें