फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास पर नहीं बन सकी आम सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास पर नहीं बन सकी आम सहमति
विज्ञापन

मंसूरपुर। रेलवे फाटक पर बन रहे अंडरपास पर सभी पक्षों की राय जानने के लिए एसडीएम अतुल कुमार ने मंसूरपुर थाना प्रांगण में बैठक बुलाई। बैठक में कोई आम सहमति नहीं बन सकी। 24 जुलाई को फिर से सभी पक्षों की थाने में बैठक होगी।
विज्ञापन

मंसूरपुर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर के साथ साथ मिनी अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। पहले अंडरपास में दोनों तरफ पेड़िय़ां लगाने का प्रावधान था, लेकिन स्थानीय किसानों ने उसका विरोध किया। किसानों का कहना था कि अंडरपास में पेडिय़ा ना लगाई जाए, बल्कि इसकी लंबाई बढ़ाई जाए। ताकि खाली वाहन छोटी कार वह बाइक निकल सके। एसडीएम ने रेलवे अधिकारियों, सेतु निगम के अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, किसानों, दुकानदारों आदि सभी पक्षों की बैठक ली। बैठक में कोई आम सहमति नहीं बन सकी। एसडीएम का कहना है कि रेलवे अधिकारियों तथा सेतु निगम के अधिकारियों को अंडरपास की माप कर यह पता लगाने के लिए कहा गया है कि कितने दुकानदारों की दुकानें प्रभावित हो रही है। अधिकारी सर्वे कर रहे हैं यदि दुकानदारों की दुकानें प्रभावित होंगी, तो उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। 24 जुलाई को फिर बैठक होगी। सभी पक्षों की सहमति से ही निर्णय लिया जाएगा। बैठक में गन्ना परिषद के डायरेक्टर जगपाल जोहरा, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, रालोद नेता विकास बालियान, इंदर भगत जी, अशोक राठी, रामगोपाल, राजेश्वर आर्य, श्यामपाल चेयरमैन, जयकुमार बालियान, मुनेश कुमार, सेतु निगम के इंजीनियर मोहम्मद हुसैन, रेलवे के अभियंता प्रवीण कुमार, रमेश भगत जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें