फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतों ने घर में घुसकर वृद्ध को नोंचा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों ने घर में घुसकर वृद्ध पर हमला बोला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
शहर के मोहल्ला प्रेमपुरी में आवारा कुत्तों ने निर्माणाधीन मकान में घुसकर वहां मौजूद वृद्ध पर हमला कर उसे नोंचकर बुरी तरह से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल वृद्ध को आवारा कुत्तों से बचाया। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से उक्त कुत्तों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला प्रेमपुरी के वार्ड नंबर-23 में बृहस्पतिवार की शाम के वृद्ध मास्टर रघुनाथ वर्मा एक निर्माणाधीन मकान में मौजूद थे। इसी दौरान कुछ कुत्ते उक्त मकान में घुस गए और वहां अकेले मौजूद वृद्ध को घेरकर उसे नोंचना शुरू कर दिया। अकेले वृद्ध ने पहले तो कुत्तों से बचने का प्रयास किया, लेकिन वे अकेले कुत्तों से पार नहीं पा सके। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बमुश्किल कुत्तों को भगाकर वृद्ध की जान बचाई। इसके बाद घायल वृद्ध को एक निजी डॉक्टर के यहां ले जाकर उन्हें उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें