फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 15 कॉलेजों में होगी ऑफ लाइन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 15 कॉलेजों में होगी ऑफ लाइन परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आरक्षी नागरिक पुलिस पीएसी पदों की होने वाली परीक्षा ऑफ लाइन परीक्षा के लिए शहर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो दिवसीय परीक्षा में करीब 22 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुलिस और परिवहन विभाग ने परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में दोनों विभागों के अधिकारियों ने बैठक कर परीक्षा की तैयारी पर विचार विमर्श किया। परिवहन विभाग अभ्यर्थियों के लाने और ले जाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में आरक्षी पद की सीधी भर्ती के लिए परीक्षा 18 और 19 जून को होगी। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी यातायात बीबी चौरसिया ने पुलिस लाइन में विभागीय और रोडवेज के अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि दो दिन चलने वाली परीक्षा दो पारियों में होगी। करीब 22 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए शहर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज, ग्रेन चैंबर इंटर कालेज, जैन कन्या इंटर कालेज नई मंडी, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज केशवपुरी, श्रीराम कालेज, श्रीराम लॉ कालेज, जैन कन्या इंटर कालेज मेरठ रोड, एसडी कन्या पाठशाला इंटर कालेज गांधी कालोनी, एसडी डिग्री भोपा रोड, डीएवी इंटर कालेज, डीएवी डिग्री व एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कालेज, एसडी इंटर कालेज, एमएम इंटर कालेज शामिल हैं। उधर, मुजफ्फरनगर डिपो के स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें