फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंट्रोल के दामों पर आंखे बंद क्यों कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने आमजन की कमर तोड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। हर दूसरे दिन बढ़ा हुआ रेट मिलता है। इस तरह यहां पेट्रोल के दाम 78 रुपये से अधिक पहुंच गया है। डीजल भी 69.99 रुपये लीटर पहुंच गया है। हालत यह है कि अब तो आम आदमी दाम सुनकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया जताने लगा है।
सहारनपुर अड्डे के निकट मैकेनिक का कार्य करने वाले पवन शर्मा का कहना है कि अब प्रत्येक बाइक चलाने वाला पेट्रोल के बढ़ते मूल्य का जिक्र कर रहा है। हालत यह है कि हर रोज रेट बढ जाता है। आम आदमी यह समझ ही नहीं पा रहा है कि आखिर यह हो क्या रहा है। रविवार को पेट्रोल का रेट यहां 78.69 रुपये लीटर था तो सोमवार को इस पर 11 पैसे बढे मिले और 78.80 रुपये लीटर हो गया। रोज की यही स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

जसवंत पुरी के रहने वाले छात्र सूफियान कहते हैं कि पेंट्रोल और डीजल के दामों में ऐसी आग बरसते कभी नहीं देखी। हर रोज रेट बढ रहा है। केंद्र सरकार पता नहीं क्या कर रही है। सरकार को आम जनता को जल्द ही बढे दामों से निजात दिलानी चाहिए। आस-पास के देशों में पेंट्रोल के दाम पता नहीं कम कैसे हैं।
खादरवाला के रहने वाले ट्रांसपोटर्र रहीस का कहना है कि पेंट्रोल और डीजल के दामों को सरकार को स्थिर करना चाहिए। ये दोनो आम आदमी से जुडे हुए हैं। सरकार को आम जनता की ओर ध्यान देना चाहिए। जिस तरह के रेट बढ रहे हैं, इससे तो लोगों की अर्थव्यव्यवस्था बिगड जायेगी।
सरवट फाटक के रहने वाले राहुल का कहना है कि पेंट्रोल और डीजल के दामों पर अंकुश के लिए सरकार को उपाय करना चाहिए। लगातार दाम बढना आम जनता को आश्चर्यचकित कर रहा है। सरकार को नई पॉलिसी दामों को लेकर लानी चाहिए।
विज्ञापन

आनंदपुरी की रहने वाली शिक्षिका रेनू का कहना है कि पहले स्कूटी में 100 रुपये का पेंट्रोल तीन दिन तक चल जाता था, अब दो दिन में ही खत्म हो रहा है। यह ऐसा खर्च है जो लगातार बढ रहा है, जिसके बिना काम नहीं चल सकता। सरकार को अब रेटों को स्थिर कर देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें