एसएसपी ने पुलिस चौकी का निरीक्षण किया
शाहपुर। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने कस्बे में निर्माणाधीन पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने बसीकलां नहर के पास पुलिस चेकपोस्ट बनाने का भी निर्देश दिए। बुढ़ाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस से लौटते समय एसएसपी ने कस्बे के मेन चौक पर निर्माणाधीन पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने एसएसपी से चौकी में अन्य दो कमरों को भी तोड़कर नए बनवाने की बात कही। इस पर एसएसपी ने अपनी स्वीकृति देते हुए शीघ्र निर्माण कार्य करवाने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी ने बसीकलां नहर की पटरी के पास पुलिस चेकपोस्ट बनवाने के भी निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसप ीदेहात अजय सहदेव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, भाजपा नेता कपिल सैनी, कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी सचिन त्यागी आदि उपस्थित रहे।
भजपाइयों ने जीत पर जश्न मनाया
शाहपुर। भाजपा नेताओं ने कर्नाटक में भाजपा की शानदार जीत पर जमकर जश्न मनाया। कस्बे में स्थानीय भाजपा नेताओं ने कर्नाटक में भाजपा की हुई जीत पर जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल, भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय गोयल, मणिकांत मित्तल, पूर्व सभासद देवराज चौधरी, पंकज शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।