फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान शिविर का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की तरफ से बुधवार को मेडिकल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया, जिससे इस खून के जरिए जरूरतमंदों की मदद की जा सके। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गोयल, महामंत्री दिनेश कोरी, कोषाध्यक्ष तरुण खटीक, उपाध्यक्ष चहन सिंह बालियान, प्रवक्ता तरुण शर्मा, मंत्री सागुन गुप्ता, शुभम शर्मा और शैलेंद्र शर्मा आदि रहे।

कबड्डी में छात्राओं को मिला तृतीय स्थान
मेरठ। त्रिशला देवी कनोहर लाल बालिका इंटर कॉलेज की 12 छात्राओं और गेम्स कोच पूजा के नेतृत्व में 13-14 जुलाई को हुई कबड्डी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई। इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. नीरा अग्रवाल ने छात्राओं और गेम्स कोच को मेडिकल देकर सम्मानित किया। छात्राओं में अंजलि प्रजापति, तन्नू यादव, खुशबू, ईशा शर्मा, तान्या शर्मा और तमन्ना आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को दी पर्यावरण बचाने की सीख
मेरठ। ब्रह्मपुरी स्थित चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद योग शाखा द्वारा पर्यावरण दिवस और गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को पर्यावरण बचाने और पेड़ों के महत्व के बारे में समझाया गया। पर्यावरण बचाने की प्रेरणा दी गई। अशोक कुमार गुप्ता, महेंद्र पाल गुप्ता, विष्णु कुमार अग्रवाल, डॉ. वीके गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. नीलम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें